Kausambi News: साइबर शातिरों ने युवक के खाते से निकाले एक लाख रुपये
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: अजुहा कस्बा निवासी युवक के खाते से मोबाइल फोन हैक कर साइबर शातिरों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टांडा रोड अजुहा निवासी मंजीत साहू ने बताया कि 11 जुलाई की रात साइबर बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद यूपीआई के जरिए खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी सुबह मैसेज देखकर हुई। तत्काल उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। बैंक खाता बंद कराया। इसके बाद गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। ठगी की रकम वापसी और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.