कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के छोगरियन का पुरवा मजरा समदा निवासी शिवबाबू दिव्यांग है। उसने अपने घर पर ही परचून की छोटी सी दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि 18 जुलाई की शाम उसकी दुकान पर निखिल, आयुष व अरविंद नाम के तीन लड़के आए। इन्होंने सिगरेट, ठंडा पानी और गुटखा लिया। इसके बाद दो सौ रुपये ऑनलाइन यूपीआई के जरिये खाते में डाल दिए। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपियों ने धोखो से छह हजार रुपये ज्यादा खाते में ट्रांसफर हो जाने की बात कही। साथ ही स्कैनर देकर यह रकम वापस ले ली। घंटे भर के पश्चात किसी महिला ने पीड़ित को फोन किया और बताया कि छह हजार रुपये गलती से उसके चले गए थे। 27 जुलाई को पीड़ित का खाता साइबर क्राइम के आरोप में बंद कर दिया गया। इस संबंध में मंझनपुर कोतवाली विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच करा...