Kausambi News: साइबर शातरों ने युवक के खाते से एक लाख उड़ाए
कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के मालीपुर महाराजगंज निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 11 अक्तूबर को विभिन्न किस्तों में साइबर शातिरों ने उसके खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी पीड़ित को चार दिन बाद 15 अक्तूबर को हुई। उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और खाता फ्रीज कराया। तहरीर मिलने पर शनिवार को करारी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। थाना प्रभारी टीएन पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: युवक के खाते से 1.70 लाख साफ किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.