कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: साइबर बदमाशों ने चूड़ी पैकेजिंग के कारोबार से जुड़कर मोटा लाभ दिलाने का झांसा देकर दंपती का मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद खाते से 52 हजार रुपये दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर करा दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी रामविशाल ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने चूड़ी पैकेजिंग का व्यवसाय शुरू कर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातों में उलझाकर उससे आधार कार्ड की फोटो व एक मैसेज भेजने के लिए कहा। मैसेज में पोर्ट लिखने के लिए कहा गया था। इसके बाद शातिर ने यूपीसी का स्क्रीन शॉर्ट प्राप्त कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद शातिर ने 23 से 25 जुलाई तक के मध्य उसके व पत्नी के संयुक...