Kausambi News: साइबर फ्रॉड गैंग के तीन अंतर्जनपदीय सदस्य बंदी
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने साइबर फ्रॉड गैंग के तीन अंतर्जनपदीय सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इल्जाम है कि ये तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों को ठगते थे। पुलिस महानिदेशक के चलाए जा रहे अभियान 'साइवज्र' के तहत यह कार्रवाई की गई। लिखापढ़ी कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि गिरफ्तार शातिरों में निखिल सिंह पुत्र अंजनी सिंह निवासी जजौली थाना पश्चिम शरीरा जिला कौशाम्बी, आदित्य कुमार पुत्र अजय कुमार तथा आयुष यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी सेमरहटा थाना धाता जनपद फतेहपुर शामिल हैं। इन्हें खोरा रोड मजार के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इंस्टाग्राम और व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.