Kausambi News: साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कल्याणपुर क्षेत्र के गुलामीपुर गनपा स्थित पंचायत भवन में बुधवार को साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने किया।थाना प्रभारी ने लोगों को बताया कि अंजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट व सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी और पासवर्ड साझा न करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.