Kausambi News: साइबर ठगी के शिकार को 22,620 रुपये वापस मिले
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: यूपीआई के माध्यम से 70 हजार रुपये की साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को जिले की पुलिस ने 22,620 रुपये वापस कराए हैं। सैनी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अरुणेश पांडेय से 18 अप्रैल 2026 को यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर जनपदीय साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 24 अक्तूबर को पीड़ित के खाते में 22,620 रुपये वापस कराए। धनराशि मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने और लालच में न आने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.