Kausambi News: साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 16 हजार रुपये
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी के शिकार करारी के बथुई निवासी बलराम सिंह यादव को पुलिस ने 16,064 रुपये वापस करा दिए। दो मार्च 2026 को उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल और साइबर क्राइम थाने की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 अक्तूबर को ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने और साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.