Kausambi News: साइकिल विवाद में दबंगों ने बरसाए ईंट-पत्थर
कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: चरवा थाने के रतगहां गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली साइकिल विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार के घर पर धावा बोलकर जमकर ईंट-पत्थर चलाए और जान से मारने की धमकी दी। हमले में एक युवती घायल हो गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रतगहां गांव निवासी चंद्रमोहन पुत्र रामसुरेमन के अनुसार बुधवार शाम उनके 10 वर्षीय बेटे हिमांशु और गांव के ही एक किशोर के बीच साइकिल को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर रात करीब आठ बजे किशोर के परिजन लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली देते हुए घर पर पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उस समय घर में उनकी वृद्ध मां,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.