कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: सहकार से समृद्धि के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विकास भवन स्थित सरस हाल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बी-पैक्स में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बावत विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने किया। सहकार से समृद्धि के पांच स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से छह जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरस हाल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के दौरान बी-पैक्स में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे उर्वरक वितरण, केसीसी ऋण वितरण, पशु पालन व मत्स्य पालन का ऋण वितरण कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये गए। यह भी पढ़ें...