Kausambi News: सहकारी समिति में घुसा बारिश का पानी, 200 बोरी खाद भीगी
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: चायल क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज बारिश ने जानकीपुर सुधवर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जलनिकासी के अभाव में वर्षा का पानी समिति परिसर और कमरों में घुस गया, जिससे वहां भंडारित करीब 200 बोरी खाद भीगकर खराब हो गई। दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समिति परिसर में तेजी से जलभराव हो गया। कुछ ही देर में पानी कमरों तक पहुंच गया और वहां रखी खाद की बोरियां पानी में भीग गईं। काफी समय तक पानी भरा रहने से खाद खराब हो गई। जलभराव के कारण समिति परिसर में आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि समिति में किसानों के लिए खाद का भंडारण किया जाता है। बारिश के मौसम में यहां हर साल जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.