Kausambi News: ससुर खदेरी नदी किनारे बनी काशीराम कॉलोनी खंडहर में हुई तब्दील
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा में ससुर खदेरी नदी के किनारे स्थित काशीराम कॉलोनी इन दिनों बदहाली और उपेक्षा का शिकार है। करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई कॉलोनी के अधिकांश हिस्से में साफ-सफाई और रखरखाव का अभाव दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देखरेख नहीं होने के कारण कई आवास जर्जर हालत में पहुंच गए हैं और कॉलोनी में अराजकतत्वों का भी जमावड़ा बना रहता है। काशीराम कॉलोनी का निर्माण वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और वर्ष 2009 में कॉलोनी बनकर तैयार हुई। कॉलोनी को दो ब्लॉकों में बनाया गया है। इसमें ए ब्लॉक में कुल 393 आवास हैं, जबकि बी ब्लॉक में 200 आवास बनाए गए हैं। इस तरह कॉलोनी में कुल 593 आवास हैं। इनमें से करीब 200 लोगों को आवास आवंटित किए जाने की जानकारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आवंटन के बाद कॉलोनी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.