Kausambi News: ससुराल में युवक ने पत्नी और सास को पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जुवरा भवानीपुर गांव की सतरूपा देवी पत्नी फूलचंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीतू का विवाह पइंसा के उहिदिन खुर्द निवासी पंकज सिंह से किया था। पीड़िता का आरोप है कि दामाद बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था। परेशान होकर अदालत में संबंध विच्छेद व भरण पोषण का मुकदमा दायर कर दिया गया। इल्जाम है कि अब आरोपी फोन करके आए दिन धमकी देता है। 18 अक्तूबर को उसने घर आकर पीड़िता और उसकी बेटी की पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.