कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: पिपरी थाने के सेहुडा गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औधन गांव निवासी अल्ताब अहमद (35) पुत्र स्व. अब्दुल राऊफ अपनी पत्नी निकहत और बेटियों हनिया व अफरीन के साथ प्रयागराज के सरंगापुर स्थित ससुराल जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही सेहुडा गांव स्थित बेला देवी स्कूल के पास पहुंची, इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्ताब अहमद और उनकी बेटी हनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार...