कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पुरवा गांव स्थित बगीचे में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वह ससुराल आया था। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा है। हालांकि, परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुधीर यादव (36) पुत्र वीरपाल कुमार निवासी सेमरिया थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई। वह इन दिनों अपनी ससुराल गुलाम मोहम्मद का पुरवा आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी रिशु पिछले कई महीनों से मायके में रह रही है। उसके चार साल व दो साल के दो छोटे बेटे हैं और वह इस वक्त गर्भवती है। बहरहाल, सोमवार सुबह करीब सात बजे सुधीर अपनी साली से 50 रुपया लेकर ससुराल से निकला। थोड़ी दे...