कौशाम्बी, सितम्बर 19 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव की पुष्पा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट और एक लाख रुपया नकद की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों ने 15 सितंबर को बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने आरोपी पति दीपक चौधरी, सास तिजिया देवी व ससुर बुद्दा निवासी पहाड़पुर मजरा कमासिन थाना सैनी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...