Kausambi News: ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई तिल्हापुर मोड़ की रहने वाली सुमन देवी पत्नी भैरव ने बताया कि इन दिनों वह एयरपोर्ट थाना इलाके के मोहिनी चौराहा हरिहरा में किराये का मकान लेकर बच्चों के साथ रहती थी। 28 जुलाई को पति को बुलाने ससुराल गई थी। उस दिन भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद दो अगस्त को फिर से ससुराल गई तो सास फुलझड़ी, नंद मीना, देवर दुल्ला व संजय ने पति को साथ भेजने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.