Kausambi News: ससुरखदेरी में डूबे वृद्ध की लाश बरामद
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के सामने ससुरखदेरी नदी में बुधवार को 80 वर्षीय बलदेव सिंह डूब गया था। वृद्ध की खोजबीन के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन बुधवार को शव नहीं मिल सका था। गुरुवार को पुलिस ने नदी से शव बरामद किया। खोजवापुर निवासी बलदेव सिंह पुत्र स्व. राम कृपाल अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से वृद्ध डूब गया। अन्य चरवाहों ने देखा तो शोर मचाया। गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए। सूचना पुलिस को दी गई। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह ने टीम को भेजा। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया। टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन बुधवार को शव नहीं मिल सका था। गुरुवार को टीम ने शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.