Kausambi News: सर्विस लेन पर बारिश का पानी, राहगीरों को परेशानी
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: तीन दिनों हुई बारिश के बाद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सिराथू के त्रिलोकपुर गांव में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव है। सर्विस लेन में भरे पानी से दुर्गंध उठती है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन के किनारे बने नाले में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नाले और सड़क के स्तर में अंतर होने के कारण बारिश का पानी सर्विस लेन पर जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से आसपास दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई। बारिश होते ही स्थिति और खराब हो जाती है। गंदे पानी के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.