कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा मजरा उपरहार गांव निवासी एक युवक को मंगलवार रात सोते वक्त सर्प ने काट लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।टिकरा मजरा उपरहार निवासी 38 वर्षीय मानिक चंद्र गौतम पुत्र छेदीलाल किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की रात खाने के बाद वह जमीन पर ही लेट गया। मध्य रात्रि के करीब उसको कान के पास सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले आननफानन युवक को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। यह भी पढ़ें- सांप के काटने पर मिलेगा फ्री इलाज? हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर जान लें ये बड़ा नियम घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।...