Kausambi News: सर्पदंश से युवक की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर गांव का 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ प्रजापति किसानी करके पत्नी विमला व चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। विमला के मुताबिक, शनिवार की सुबह पति खेतों की ओर गए थे। इस दौरान उनके पैर में सांप ने डस लिया। चीखते-चिल्लाते वह घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। नरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन अंधविश्वास में फंस गए। वह लोग यहां-वहां झाड़-फूंक कराते रहे तभी नरेंद्र की मौत हो गई। नरेंद्र की मौत से विमला की रो-रोकर हालत खराब है। पड़ोसियों के अनुसार, नरेंद्र के तीन बेटियां है। 20 दिन पहले ही बेटा पैदा हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने पर झाड़फूंक कराने लगे परिजन, गई जान घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.