Kausambi News: सर्पदंश से बालिका की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव की एक बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बलकरनपुर निवासी महेश प्रसाद किसानी करते हैं। उनकी आठ साल की बेटी रोशनी सोमवार सुबह घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान उसको सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन बालिका को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात को उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.