Kausambi News: सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव में सांप काटने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। जमदुआ निवासी मंगल सरोज मजदूरी करता है। उसका पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक सरोज शनिवार सुबह घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान उसको सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले आननफानन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- घर में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, मौत दिवंगत मासूम तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.