Kausambi News: सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में बुधवार की रात लघुशंका करने गए किसान को सर्प ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। देवखरपुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उसके पिता 65 वर्षीय अमृतलाल पुत्र स्व. श्रीपत किसानी करते थे। बुधवार देर रात वह लघुशंका करने के लिए उठे। इस दौरान उन्हें सर्प ने काट लिया। पिता के शोर मचाने पर वह अपने भाई रजनीश के साथ पहुंचा और टॉर्च जलाया। उसने देखा कि सांप वहां से भाग रहा था। पिता के पैर में उसके काटने का निशान था। परिवार वाले आननफानन किसान को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजन किसान को प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.