Kausambi News: सर्पदंश के शिकार श्रमिक की झाड़फूंक में गई जान
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी एक श्रमिक की सर्पदंश से जान चली गई। चर्चा रही कि परिजन इलाज के बजाय झाड़-फूंक करा रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गिरधरपुर निवासी 55 वर्षीय मोहन लाल पुत्र स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। मोहन के शोर मचाने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मोहन को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन उसकी झाड़फूंक करा रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के चक्कर में गई 11 वर्षीय मासूम की जान, मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पत्नी कलावती की सूचना पर पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.