Kausambi News: सरेआम महिला को पीटने वालों पर केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के सामने सोमवार को रुपये के लेनदेन को लेकर महिला को जमकर पीटा गया था। महिला को युवक ने सड़क पर उठाकर फेंक दिया था। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में पीड़िता सुमन देवी पत्नी चंद्रप्रकाश ने फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के भैदापुर निवासी कंधई व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करने के बाद आरोपी कंधई व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। इस प्रकरण में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.