Kausambi News: सरायअकिल चौराहे पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा भीषण जाम
कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: सरायअकिल चौराहे पर गुरुवार को दोपहर में भीषण जाम लगा गया। जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। जाम के चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। जरूरी काम से निकले लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। चौराहे पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय निवासी रामबाबू, दिनेश कुमार और पुरषोत्तम ने बताया कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रहने से अक्सर जाम की समस्या होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.