Kausambi News: सरसवां में भूमि विवाद की शिकायतों का एसडीएम ने कराया निस्तारण
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने ग्राम सरसवां में कैंप आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया। कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता केसन लाल की शिकायत पर भूमिधरी भूमि की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता लालमती की शिकायत पर भूमिधरी भूमि को लेकर विवाद का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर करा दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.