Kausambi News: सरसवां में कुल ओपीडी 31 तो पश्चिम शरीरा में 19
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: प्राथमिक स्वास्थ्य सरसवां व पश्चिम शरीरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम देखने को मिली। इतना ही नहीं लक्ष्य के अनुरूप दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी की प्रगति भी खराब है। जिम्मेदार हैं कि खराब प्रगति को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां में कुल 31 मरीज पहुंचे। ऐसा अस्पताल की ओपीडी में मौजूद रजिस्टर बता रहा है। इन मरीजों को चिकित्सकों ने इलाज मुहैया कराया। इसके बाद जब आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की जानकारी की गई तो पता चला कि 99,246 है। इसके सापेक्ष 58,611 ही बन सके हैं। इसी तरह आभा आईडी भी 1,72,618 लक्ष्य के सापेक्ष 1,20,829 बन सकी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.