कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों के लिए खतरा बना हुआ है। विभाग की लापरवाही के कारण गेट पर फिसलन होने से आए दिन मरीज फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदार हैं कि मरीजों की समस्या को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं हैं। मौसम बदलने के कारण इस समय गर्मी और सर्दी के होने से अन्य समय की अपेक्षा मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी-सर्दी को लेकर जुखाम, बुखार, खांसी आदि की बढ़ोतरी हुई है। इससे अस्पताल में मरीजों का दिनभर आवागमन लगा रहता है। अस्पताल में प्रवेश करने के लिए सर्विस रोड न होने से बारिश के चलते फिसलन भरे रास्ते से होकर मरीजों को अस्पताल के अंदर दवा कराने के लिए जाना पड़ता है। अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों ने विभागीय जिम्मेदारों से मांग की है कि...