Kausambi News: सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम की कार्रवाई
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के धूमाई गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र राम आसरे के द्वारा अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की गई थी। प्रकरण की जांच एवं अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। जांच में धूमाई गांव की गाटा संख्या 1900, रकबा 0.103 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज पाई गई। आरोप है कि उक्त गाटे के पूर्वी हिस्से में कुछ लोगों ने छप्पर व झोपड़ी डालकर भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवा दिया। कब्जाधारकों को सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.