कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के पूरे बुआराम का पूरा मजरा बसुहार में ऊसर की जमीन खाली पड़ी हुई थी। हलका लेखपाल वंदना केसरवानी ने बताया कि इसमें गांव के ही सगे भाई जितेंद्र कुमार द्विवेदी व अनुज द्विवेदी अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण करा रहे थे। बार-बार मना करने के बाद भी दोनों ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया। वह झगड़ा करने पर आमादा थे। रविवार को एसडीएस चायल प्रेरणा गौतम के आदेश पर लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी। सरायअकिल थाना प्रभारी ज्ञान सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...