कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: तहसील चायल के अहलादपुर गांव में सरकारी जमीन पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात जवान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके परिवार के मकान पर तो बुलडोजर चला दिया, लेकिन उसी गाटा संख्या पर बने अन्य कथित अवैध निर्माणों को छोड़ दिया। जवान ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आह्लादपुर निवासी रामकिशन भारती के अनुसार उनके पिता लल्लू पासी पिछले करीब 35 वर्षों से गाटा संख्या 316 के एक हिस्से पर बने मकान में रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तालाबी भूमि पर निर्माण, पिता-पुत्रों पर मुकदमा आरोप है कि मकान निर्माण के दौरान राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों और तत्कालीन ग्राम प्रध...