कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: चायल तहसील के पेरई गांव में बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर छह दुकानें बनाने और किराये पर उठाने का आरोप लगाते हुए महिला ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। सीमा गुप्ता पत्नी मदन गुप्ता के अनुसार पेरई गांव के गाटा संख्या 191 में दर्ज करीब 16 बिस्वा बंजर भूमि पर गांव निवासी भूमाफिया द्वारा कथित रूप से कब्जा कर छह दुकानें बनवाकर किराये पर उठाई गई हैं। शेष भूमि पर कारखाना संचालित किए जाने का भी आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि यह भूमि मंझनपुर जाने वाली सड़क से सटी है और व्यावसायिक क्षेत्र में होने के कारण इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। सीमा देवी ने आरोप लगाया कि भूमाफिया अब उनके गाटा...