Kausambi News: समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे ग्रामीण
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: विभिन्न समस्याओं से परेशान अंधावां गांव के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दिक्कतें दूर करने की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। विकास खंड सरसवां के ग्राम अंधावा के निवासियों ने दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गुरु दयाल बाबा डेरा में सड़क और नाली नहीं बनी है। अनुसूचित जाति के कई कच्चे घर बरसात में गिर चुके हैं। मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। खड़ंजा और नाली न होने से पानी भर जाता है। स्ट्रीट लाइट न होने से गांव अंधेरे में डूबा रहता है। पात्र गरीब परिवारों को आवास, राशन, पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। सफाई व्यवस्था भी ठप है। ग्राम प्रधान शिकायतों पर सुनवाई नहीं कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.