कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: किसानों की सुविधा के लिए बने राजकीय कृषि बीज भंडार की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरसावा ब्लॉक स्थित कृषि बीज भंडार पर सुबह 10:11 बजे तक ताला लटका रहा। धान की दवा लेने पहुंचे किसान केंद्र खुलने का इंतजार करते रहे। किसानों का कहना है कि वे सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन एक घंटे बाद भी केंद्र नहीं खुला। ऐसे में किसानों को दवा के लिए परेशान होना पड़ा। मौजूदा समय में धान की फसलों में गांधी, फली छेदक कीट समेत विभिन्न प्रकार के रोग लग रहे हैं। इसके अलावा मिर्च, गोभी, बैगन आदि सब्जी की फसलों में भी कीटों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इनसे फसलों को बचानें के लिए किसान राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंच रहे हैं। खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में सरकारी केंद्र पर ताला लटका रहने से किसानों में नाराजगी है। सवाल...