Kausambi News: सब्जी बाजार में दो फीट भरा पानी, दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश से पश्चिम शरीरा की बड़ी बाजार का मैदान जलमग्न हो गया है। बाजार परिसर में करीब दो फीट तक पानी भर जाने से दुकानदारों और खरीदारी करने पहुंच रहे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जलभराव के चलते बाजार में मंगलवार को सबसे अधिक दिक्कत छोटे-बड़े किसानों को को हुई थी जो इसी मैदान में सब्जी की दुकानें लगाकर अपनी उपज बेचते हैं। पश्चिम शरीरा की यह बड़ी बाजार आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र है। बाजार के दिन सैकड़ों लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन मैदान में पानी भरने से सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। वहीं खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसानों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.