Kausambi News: सफाई मित्रों को सुरक्षा किट देकर किया सम्मानित
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारा नगर कड़ाधाम कार्यालय में बुधवार को सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत में कार्यरत लगभग 100 सफाई कर्मियों को अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने सुरक्षा किट वितरित की। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने कहा कि सफाई कर्मी समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी मेहनत से ही नगर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने वार्ड में आने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान करें और उनके निर्देशों का पालन करें। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 13 घरों से निकलने वाले सूखे, गीले और अन्य कचरे को अलग-अलग डस्टब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.