Kausambi News: सफाई के आभाव में पुनवार गांव नालियां हुई चोक
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां विकास खंड की ग्राम पंचायत पुनवार में नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गांव की मुख्य सड़क के दोनों ओर बनी करीब 200 मीटर लंबी सार्वजनिक नाली लंबे समय से कचरे, मिट्टी और पत्थरों से पूरी तरह पट चुकी हैं। बारिश होने पर चोक नालियों से पानी का बहाव नहीं हो पाता और आम सड़क पर गंदगी फैल जाती है। इससे लोगों में जहां संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा है वहीं दूसरी ओर आने-जाने में कठिनाई हो रही है।पुनवार ग्राम पंचायत में जल निकासी के लिए मुख्य सड़क के दोनों पटरी पर नाली का निर्माण कराया गया है। बारिश पूर्व दोनों नालियों की सफाई न कराए जाने से दो सौ मीटर में बने घरों के लोगों को रोज गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बारिश होने के दौरान नालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.