Kausambi News: सफाई कर्मी ने चौकीदार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव निवासी दौलतराम ने बताया कि वह मंझनपुर स्थित निजी गेस्ट हाउस में चौकीदार है। पिछले दिनों सफाई कर्मी बनवारी लाल निवासी मंगरोहनी के विरूद्ध गेस्ट हाउस मालिक से नियमित सफाई नहीं करने की शिकायत की थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर रविवार को पाल चौराहे पर मिला सफाई कर्मी गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी दबंग ने पिता-पुत्री को बेरहमी से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.