कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने और सड़क जाम करने के मामले में मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष समेत नौ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। अधिकारियों ने सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की बात कही है। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह यादव की अगुवाई में सोमवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित कार्यालय में इकट्ठा हुए थे। यहां से वह मोदी-योगी सरकार एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट जा रहे थे। उनको जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा को ज्ञापन सौंपना था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने छीना सीईसी जलता हुआ का पुतला, भिड़े सपाई सपाइयों ने मंझनपुर चौराहे पर सीईसी का पुतला फूंक दिया था। इस दौरान सड़क...