Kausambi News: सदर तहसील के गौसपुर टिकरी में चला प्रशासन का बुलडोजर
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: सदर तहसील क्षेत्र के गौसपुर टिकरी स्थित बनजारा रोड स्थित चकरोड पर हुए अतिक्रमण पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। लेखपाल सुनील यादव, सौरभ वा नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण को हटवाते हुए कब्जाधारियों को सख्त हिदायत दी। प्रशासन की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर अंतर्गत आने वाले गौसपुर टिकरी के बनजारा रोड स्थित चकरोड मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। मामले की शिकायत नगर पालिका प्रशासन से स्थानीय लोगों ने की थी। शनिवार को नगर पालिका प्रशासन के साथ मौके पर दो लेखपाल बुलडोजर लेकर पहुंचे। दोनों ने पहले चक मार्ग की पैमाइश करते हुए चिन्हांकन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा चक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराते हुए चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.