कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को जिलेभर में सुबह से लेकर देर शाम तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 94 वाहनों का ई-चालान किया गया। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस और यातायात टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। पिकअप एवं ट्रैक्टर समेत अन्य मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने पर विशेष नजर रखी गई। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से वाहनों की गति जांचने के साथ नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी अभिलेखों की भी पड़ताल की गई। संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में चलने, वाहन चलाते समय...