कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सुबह से शाम तक जिले भर में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 73 वाहनों का ई-चालान किया गया।डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात पुलिस व थाना पुलिस ने वाहनों की जांच की। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वाले पिकअप, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट एवं वाहन अभिलेखों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 73 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, बाइक पर हेलमेट औ...