Kausambi News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर
कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव की सोनी साहू ने बताया कि 27 जुलाई की रात उसके पति शिव प्रसाद घरेलू सामान लेने पैदल दुकान जा रहे थे। घर के पास सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे पैर टूट गया। शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की कार समेत तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.