कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदगंज वार्ड में नाली निर्माण कार्य पूरा होने के कई दिन बाद भी सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा पड़ा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्ड वासियों का कहना है कि कई दिनों से सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने ठेकेदार से फोन पर शिकायत की तो उसने बताया कि मजदूर छुट्टी पर हैं। मजदूरों के लौटते ही मलबा हटवा दिया जाएगा। हालांकि, इस जवाब से लोग संतुष्ट नहीं हैं और जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में नहीं थी । यह भी पढ़ें- Sasaram News: अतिक्रमण का मलबा बना जलनिकासी में बाधा, वार्ड सदस्यों ने जताई नाराजगी ठेकेदार को तत्काल सड़क से मलबा, गिट...