Kausambi News: सड़क पर गड्ढे और जलभराव हाने से परेशानी
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोविंदपुर गोरियों गांव से मुख्यालय को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क बदहाल है। नेशनल हाईवे से गांव होते हुए रेलवे अंडरब्रिज के आगे करीब एक किमी तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। नाली नहीं बनने से घरों का पानी सड़क पर जमा रहता है। स्थानीय निवासी मोइन अहमद और अल्फाज अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई जगह लोगों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.