कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के महगांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हुए अधेड़ की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में जख्मी एक अन्य युवक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के गोडाहरघाट निवासी 45 सुभाष पुत्र नरपत रविवार को 25 वर्षीय शिवांशु के साथ बाइक से फतेहपुर गए थे। शाम को वापस घर लौटते वक्त महगांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- Meerut News: बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत शिवांश को परिजन इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल लेकर चले गए थे। जबकि, यहां भर्ती रहे सुभाष की सोमवा...