Kausambi News: सड़क दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव निवासी सजनलाल अपने पुत्र गया प्रसाद और नाती देवेंद्र के साथ रविवार की सुबह एक ही बाइक दवा लेने बारा ब्लॉक जा रहे थे। हजियापुर के समीप सभी सड़क किनारे खड़े थे। इन दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी थी। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर कौशाम्बी थाना पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी चालक वाहन समेत पकड़ा जा चुका है। यह भी पढ़ें- बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.