Kausambi News: सड़क दुर्घटना के मामले में पिकअप चालक पर केस
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव का 33 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र बाबूलाल व भैयालाल मजदूरी करते थे। दोनों एक ही बाइक से कहीं मजदूरी करने जा रहे थे। तेरामिल के समीप पीछे से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में शिवप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी।घायल भैयालाल का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई मनीष कुमार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की पिकअप समेत तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.